बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे: विकास कार्यों में आएगी तेजी

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और गणमान्य व्यक्तियों को महत्वपूर्ण विभागीय दायित्व सौंपे हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

किन व्यक्तियों को दायित्व सौंप गए

* बलवीर सिंह चुनियाल: उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
* सुरेन्द्र मोघा: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
* भुवन विक्रम ढेबरवाल: उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
* सुभाष बड़थ्वाल: उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
* पुनीत मित्तल: उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
* गिरीश डोभाल: उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
* गीताराम गौड़: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य जनजाति सलाहकार परिषद
* डा. जयपाल: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
* देशराज कर्णवाल: उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
* अजीत चौधरी: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
* प्रताप सिंह पंवार: उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
* जगत सिंह चौहान: उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
* गीता रावत: अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
* शंकर कोरेगा: उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
* महेश्वर सिंह मेहरा: उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
* सरदार मनजीत सिंह: सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
* नवीन वर्मा: उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
* अशोक नव्याल: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद