हरिद्वार: जिला हरिद्वार महिला कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए गोविंद घाट पर कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने इस हमले को मानवता पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को बिना किसी देरी के ऐसे दुर्दांत तत्वों को सबक सिखाना चाहिए।
जिला महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रचना शर्मा और प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित ने पहलगाम के नरसंहार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से हर देशवासी की आंखें नम हैं और लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने मोदी सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी और फिशरमैन प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ग्रेस कश्यप ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसियों की विफलता को दर्शाता है।
इस श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा, तनीषा गुप्ता, बीना जाटव, शालू आहूजा, वेद रानी, रंजना, संजू शर्मा, तेज शर्मा, सौम्या, कमलेश भारद्वाज सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।
2025-04-24