स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर तिरंगा बाइक रैली

Listen to this article

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देना था।
यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ा जा रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को हिंदुस्तान के खिलाफ आंख उठाने वालों को नेस्तनाबूद करने का संदेश बताया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया, जो देश की एकता और किसी भी चुनौती से लड़ने की तैयारी का प्रतीक था। तिरंगा यात्रा से पहले भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात का संस्करण भी सुना।