संदीप अग्रवाल बने राज्य व्यापार मंडल उत्तराखंड के महानगर अध्यक्ष, उक्रांद ने किया स्वागत

Listen to this article

हरिद्वार:    उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को राज्य व्यापार मंडल उत्तराखंड का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उक्रांद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
उक्रांद महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने संदीप अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सुलझा हुआ जन नेता बताया, जो हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहते हैं। राज्य व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संदीप अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य व्यापारियों के सम्मान और हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विशेष रूप से सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान का मुद्दा उठाया और इसे अधिकारियों से वार्ता कर हटवाने का आश्वासन दिया।
उक्रांद व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने संदीप अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें व्यापारी हितों की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस स्वागत समारोह में महामंत्री रवि जैन, चंद्रशेखर गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, विपिन गुप्ता, रणजीत रावत, सुशील, दिशांत नेगी, प्रशांत अनिल, महेश सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी दौरान विक्रम, संतोष डबराल, प्रेम गिरी, जोगेंद्र, अमित रतूड़ी और नवीन रावत ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।