हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता से अपील की है कि वे 4 जुलाई, शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने वाले ‘विकास संकल्प पर्व’ में भारी संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे इस आयोजन में लोग केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और सरकार के विजन को समझ पाएंगे।
उन्होंने बताया कि “हमारा उत्तराखंड आगे बढ़ते हुए बदल रहा है” के आह्वान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह विकास संकल्प पर्व 4 जुलाई को दोपहर 11 बजे ऋषिकुल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।
स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सहित सभी निवासियों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने और उनकी जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होने के लिए ऋषिकुल मैदान अवश्य पहुंचें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी आमजन से लेकर गरीबों तक को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और प्रदेश का हर वर्ग उनकी योजनाओं से खुश है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के महिला-पुरुषों और युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
2025-07-03