मुकुल जोशी बने म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

Listen to this article

पिछले 35 वर्षों से नगर पालिका की म्यूनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक स्व.अम्बरीष कुमार का निधन होने पर उनके घनिष्ठ साथी रहे मुकुल जोशी को कर्मचारियों की एक सभा में म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चुटेला व संचालन राजेंद्र घाघट ने किया। कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि स्वर्गीय अम्बरीष कुमार के संघर्षों को मुकुल जोशी प्रारंभ से ही अम्बरीष कुमार के सक्रिय सहयोगी रहे और मुकुल जोशी की छवि एक निर्विवाद व ईमानदार नेता की रही है। उन्होंने कहा कि मुकुल जोशी अपने ज्ञान और अनुभव के दम पर संघर्ष की नई मिसाल लिखेंगे और यूनियन को उस स्थान पर काबिज करेंगे जिसका स्वप्न अम्बरीष कुमार ने देखा और साकार किया। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि अम्बरीष कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम निरंतर मजदूरों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते रहे। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा स्वर्गीय अम्बरीष का जाना इसलिए बहुत खल रहा है जब पूरे देश में मजदूरों पर ट्रेड यूनियनों पर सरकार हमलावर है और मौजूदा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अम्बरीष कुमार जैसे विद्वान और संघर्षशील नेता का जाना मजदूरों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। लेकिन सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में मजदूरों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाए। सीटू के एमपी ज़ख्मोला ने कहा कि बीते दिनों अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में सभी ट्रेड यूनियनों ने एक संयुक्त बाइक रैली मजदूरों के हितों के लिए बाउंड्री गेट बीएचईएल से नगर निगम प्रांगण तक की थी। वह लगातार मजदूरों की लड़ाई के लिए संघर्षरत थे। उनके जाने से निश्चित ही मजदूरों की लड़ाई को एक बड़ा झटका लगा है। लगातार अफसरशाही के खिलाफ और प्रशासन के खिलाफ मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगी। श्रमिक नेता अरविंद चंचल व नीरज बागड़ी ने संयुक्त कहा कि अम्बरीष कुमार ने जीवन भर सफाई मजदूरों की लड़ाई को बहुत संजीदा तरीके से लड़ा और बहुत से कर्मचारियों को रोजगार दिलाने का काम किया। आज उनके जाने से हमारे कंधों पर यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम भविष्य में सफाई मजदूरों की लड़ाई को उसके अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में पार्षद इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, नरेश चनयाना, गंभीर, योगेश चैहान, विनोद, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अशोक कुमार हवलदार, राजेश कुमार हवलदार, कल्लू, किशोर हवलदार, काका हवलदार, सुबोध शर्मा, रामनाथ, अमित छाछर, सतीश कुमार, सुभाष, गोपाल, अशोक सैनी, लक्ष्मण हांडा, अमित कुमार, वसीम अब्बासी, गुलशेर, शमशेर अली, भूषण कुमार, सुनील कुमार, धीर सिंह, पवन शर्मा, सन्नी, अशोक कुमार, वेदपाल, सोनू शर्मा, अनिकेत, वीरेंद्र सिंह, नाथीराम, अशोक बिल्ला, रविंद्र राठौर, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सचिन कुमार, सुभाष शर्मा, रमाकांत, गौरी शंकर, अरविंद शर्मा, संजय चैहान, मुकेश आचार्य, पवन राणा, नवीन अरोड़ा, अमित शर्मा, हरीश शेट्टी, सत्य भूषण, जावेद सलमानी, सत्येंद्र चंचल, सतपाल, संजय वाल्मीकि, गंगासागर त्रिपाठी आदि शामिल रहे।