राधा कृष्ण धाम में दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Listen to this article

नगर निगम के वार्ड 21 आर्यनगर की दर्जनों महिलाएं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गयी। भूपतवाला स्थित राधाकिशन धाम में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस में सम्मिलित हुई महिलाओं ने सतपाल ब्रह्मचारी को राखी बांधकर विधानसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही है। भाजपा शासन में बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है । महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली देश की 80 करोड़ आबादी प्रधानमंत्री को दिखाई नहीं देती। महंगाई खत्म करने के वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के राज में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार के शासन में महिलाओं के प्रति अपराध अपराध बढ़े हैं। जिसे रोकने में सरकार पूरी नाकाम सिद्ध हो रही है। पूर्व सभासद त्रिपाल शर्मा व मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश हो चुका है। लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि दबाव की राजनीति कर लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। नितिन यादव ने कहा कि बदलाव की बयार बह रही है। हरिद्वार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। महिलाओं में पार्वती नेगी, अनिता, सुदेश, अनु, सरोज गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता, राजू, सरोज, बृजेश, सुमन सैनी, रीना, शालनी आदि सहित दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, नरेश कुमार, सूरज, अमरपाल त्यागी, नीरज कुमार, साहिल, जोनी, संजू, राजेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार, गगन, अवनीश, अंशुल, लोकेश आदि मौजूद रहे।