रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

Listen to this article

रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। आज देश में महंगाई सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है। देश का हर वर्ग अपने को पीड़ित और शोषित महसूस कर रहा है। कहा कि एक महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अच्छे दिन का वादा कर ये सरकार सत्ता में आई थी। लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद भी जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू पाने में असफल साबित हुई है। रसोई गैस से लेकर हर चीज महंगी हो गयी है। व्यापार पूरी तरह चैपट हो चुका है, युवा बेरोजगार है, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर हर आवश्यक वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री तनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग, जिलाध्यक्ष पूर्वांचल दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष सासी समाज मोर्चा डॉ. एसके सिसोदिया, कमलेश चौहान, राकेश यादव, गीता देवी, संजीव चौहान, अर्जुन सिंह, लीगल सेल विंग एडवोकेट सचिन बेदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, नरेंद्र कोरी, साहूकार, सोनिया कामरा, गुरु कार्तिक, वैभव, मयंक गुप्ता, रजत, जगवती देवी, लक्ष्मी, समीक्षा, अतुल कुमार, देवेंद्र गुप्ता, आशु गुप्ता, देवेंद्र कठैत, वर्षा चावला, किरण कुमार दुबे, मिट्ठन लाल, अकरम, जितेंद्र सिसोदिया, शैलेन्द्र सिसोदिया, शाह अब्बास, दिनेश, आशु मौजूद रहे।