राज्यपाल ने राजभवन मे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई

Listen to this article

*अनिल चंद्र पुनेठा होंगे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा और सूचना आयुक्त विपिन चंद्र व विवेक शर्मा ने आज बुधवार को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।। बता दें कि प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त के पद अक्टूबर से रिक्त चल रहे थे। इन पर सरकार ने 31 दिसंबर को नई नियुक्तियां की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।