गढ़वाल मंडल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी, बेटे सहित हुए “आप” में शामिल

Listen to this article

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बहुत नजदीकी माने जाते थे

देहरादून उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जोत सिंह बिष्ट ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। जोत सिंह बिष्ट के साथ उनके बेटे भी आप में शामिल हुए हैं। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राजनीति और कार्यों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुए हैं। जोत सिंह बिष्ट के बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि गढ़वाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खासम खास रहे जोत सिंह बिष्ट पिछले 20 सालों से उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बना बने हुए थे। बिष्ट ने कांग्रेश छोड़ते वक्त कई आरोप लगाए और कहां कि मैं क्षुब्ध होकर पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं।