ताजा खबर: राष्ट्रपति का अभिभाषण विजन,मिशन के साथ देश के जीवन विकास की गाथा लिखेगा-डॉ.निशंक

Listen to this article

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक की डामकोठी में,महामहिम राष्ट्रपति के संसद के दोनों सदनों के अधिवेशन में,दिये गये अभिभाषण के सम्बन्ध में कहा है कि राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू का अभिभाषण विजन मिशन के साथ देश के जीवन विकास की गाथा लिखेगा। डॉ. निशंक ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध में भी दुनिया को लगता है कि इसका समाधान सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। दुनिया की नजरें देश के प्रधानमंत्री पर टिकी हुई है। गुरुवार को डॉक्टर निशंक डामकोठी अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान डॉ निशंक ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति का अभिभाषण व दस्तावेज है, जो हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की बात करता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है। हरिद्वार का वैभव बढ़ना चाहिए गंगा आरती के सीधे प्रसारण के लिए गंगा म्यूजियम का निर्माण होना चाहिए। हरिद्वार के विकास से लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हरिद्वार आकर खुशी मिलनी चाहिए। इसके लिए कार्य होने चाहिए। बताया कि हरिद्वार के व्यापारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्य भी किए जाएंगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।