श्रमिकों को बल पूर्वक हटाना कानून व्यवस्था के नाम पर प्रश्नचिन्ह-मनोज द्विवेदी

Listen to this article

आम आदमी पार्टी नेता मनोज द्विवेदी ने कहा है कि कई वर्षो से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सत्यम ऑटो के श्रमिकों को कंपनी गेट से कंपनी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने जिस बेरहमी से बलपूर्वक हटाया। उससे ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सत्यम फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए करीब चार सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद से ही कर्मचारी नौकरी पर वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। श्रम विभाग व प्रशासन के निर्देशों के बाद भी कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को वापस लेने को तैयार नहीं है। भूखमरी की कगार पहुंच चुके नौकरी से निकाले गए कर्मचारी व उनके परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। लेकिन क्षेत्रीय विधायक, राज्य सरकार व अन्य जनप्रतिनिधि कर्मचारियों के उत्पीड़न के प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। मनोज द्विवेदी ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन निकाले गए सभी कर्मचारियों को तत्काल वापस ले। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।