महिलाओं को स्वयं पर विश्वास रख आगे बढ़ना होगा- रूपल अरोड़ा

Listen to this article

उद्यान, शालिनी फैलोशिप हरिद्वार चैप्टर के कार्यक्रम में महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

हरिद्वार।‌ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उद्यान शालिनी फैलोशिप, हरिद्वार चैप्टर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपल अरोड़ा ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं यह बात अपने दिमाग से निकालनी होगी कि उनका पुरूषों से मुकाबला है। बल्कि स्वयं को पुरुषों के समकक्ष मानते हुए जीवन की चुनौतियों से पार पाना होगा। आज की महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को साबित किया है। भगवान शिव स्वयं ने अर्धनारीश्वर स्वरूप को सार्थक साबित करते हुए महिलाओं ने अपना प्रभाव बनाया है। महिलाओं को स्वयं पर विश्वास रखते हुए जीवन में आगे का मार्ग खोज लिया है। जीवन में आने वाली हर समस्याओं के समाधान में महिलाएं अग्रणी भूमिकाओं का निर्वहन कर रही है।
‌गौरतलब है कि स्थानीय होटल में उद्यान शालिनी फैलोशिप हरिद्वार चैप्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक दीपा पाल ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर फ्लाई हाई इंस्टीट्यूट ऑफ कोमर्स संयोजक रूपल अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्राओं को अपने ओजस्वी विचारों से उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं पर विश्वास रखने की सलाह दी।‌ कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सीमा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।‌ इस मौके पर एसएमएसडी कनखल की प्राचार्या मीनाक्षी, रत्नेश गौतम, शशि अरोड़ा, रंजना शर्मा, आस्था सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुष्पांजलि, सुहानी, आंचल, अर्शी परवीन, वैष्णवी कौशिक, प्रिया यादव, अर्शी अंसारी, अनुष्का पांडेय ने नाटिका के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष को प्रदर्शित किया। तनीषा ने कविता के पढ़कर उपस्थित छात्राओं में उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम का संचालन रेखा और जानकी मंडल ने किया।‌ सह संयोजक की भूमिका सिमरन ने निभाई।