मुकेश त्यागी बने सेवा समिति के अध्यक्ष,महेश जोशी मंत्री

Listen to this article


हरिद्वार। नगर की जानी मानी प्रमुख समाजिक संस्था सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियो के वार्षिक चुनाव सेवा समिति भवन ललतारो पुल के सभागार मे सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश त्यागी,मंत्री पद पर महेश जोशी,कोषाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगत सिंह रावत,उपाध्यक्ष दुर्गेश पंजवानी,उपमंत्री अनिल सिंघल,सहमंत्री रामदास जैन, दलपति अभय सभी पदाधिकारी आम सहमति से चुने गये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा की समाज सेवा के क्षेत्र मे किये जा रहे कार्यो को ओर अधिक गति देने का काम किया जायेगा। बताते चलें कि सामाजिक संस्था के तौर कार्य करने वाली सेवा समिति द्वारा खडखडी शमशान घाट का प्रबंधन किया जाता है साथ ही निराश्रितों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराये जाने के साथ ही नगर मे धमार्थ चिकित्सालयो का संचालन किया जाता है।