हरिद्वार। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने पर मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने बधाई दी। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी कर्मठ और जुझारू नेता हैं। हरिद्वार नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो को आज भी लोग याद करते हैं। सतपाल ब्रह्मचारी के सोनीपत से लोकसभा सांसद चुने पर सोनीपत के साथ हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत की जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से लोकसभा में उठाएंगे। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी की जीत से हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ है। उनके सांसद बनने का लाभ हरिद्वार में भी कांग्रेस को मिलेगा। आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन करेगी।
2024-06-06