हरिद्वार विधानसभा सीट पर बढ़त मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी

Listen to this article


हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार विधानसभा सीट पर मिली भारी बढ़त पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष तरूण नैयर के नेतृत्व में राठी चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। तरूण नैयर ने नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में भारी बढ़त मिली। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। तरूण नैयर ने उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत को भी बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर निवृतमान पार्षद अनिल मिश्रा,मंडल महामंत्री देवेश ममगई,निवृतमान पार्षद विनीत जोली,युवा मोर्चा नेता विदित शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पुरी,आकाश भाटी,मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सेमवाल,केतन सहगल,राजेश पुरी,आकाश चौहान,मोहित वर्मा,प्रदुमन अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।