हरिद्वार। श्री गंगा बंदी के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड, लोकल संगठन हरिद्वार द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में महंत किशन दास और महंत गणेश दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद (एडवोकेट), अमरीश रस्तोगी, सुरेश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों और संस्था के स्वयंसेवकों—मनोज सिरोही, रणजीत सिंह, डॉ. रवि सैनी तथा मनीष रस्तोगी ने पूरी तन्मयता के साथ गहन सफाई अभियान चलाया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।















