क्राइम न्यूज़: पुलिस को मिली सफलता, हथियारों का सौदागर पकड़ा

Listen to this article

हरिद्वार जनपद के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश साजिद उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार किया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। साजिद के पैर में गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुल शेरपुर गांव के जंगल में बीती देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
पकड़े गए आरोपित बदमाश के पास से चार पिस्टल बरामद हुयी हैं। वह रुड़की में पिस्टल बेचने के लिए आया था। आरोपित पर 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ नरेन्द्र पंत के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद निवासी मेरठ, थाना लोहिया नगर के लक्कीपुरा लोहिया नगर गली नंबर तीन के रूप में हुई है। मेरठ पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है।