विघ्न विनाशक और सुख समृद्धि के प्रदाता हैं भगवान गणेश-मदन कौशिक

Listen to this article


हरिद्वार:  निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित 15वें गणपति महोत्सव में प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भगवान गणपति विघ्न विनाशक व सुख-समृद्धि के दाता हैं। भगवान गणपति की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मदन कौशिक ने कहा कि गणपति महोत्सव हमें संास्कृतिक व सामाजिक रूप से एकजुट करते हुये सार्थक दिशा प्रदान करता है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चन्द ने कहा कि निर्मल गणपति संघ विगत 15वर्षाे संे गणपति महोत्सव को धूमधाम से आयोजित कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। निर्मल गणपति संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा ने कहा कि भगवान गणेश मंगल के प्रतीक हैं। जहां कहीं भी उनका पूजन होता है। उस स्थान पर सब मंगल होने लगता है। वैद्य एम.आर. शर्मा ने कहा कि दिव्य व भव्य आयोजन के लिये निर्मल गणपति संघ की समूची टीम बधाई की पात्र है। गणपति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपनी धर्म संस्कृति के करीब लाता है। निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा,महामंत्री नीरज जैन,सुनील मनोचा,नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देेकर स्वागत किया।