हादसा:  रुड़की में निर्माणाधीन लोहे के पुल ढहने से हड़कंप

Listen to this article


हरिद्वार:  रुड़की में एक भीषण हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ पटरी पर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा लोहे का पुल ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पुल पर कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि होने से बच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पिछले वर्ष शिलान्यास किए गए इस पुल का निर्माण कार्य जोरों पर था। बताया जा रहा है कि एक रस्सी के टूटने के कारण भारी मात्रा में निर्माण सामग्री पुल से नीचे गिर गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
  यह पुल कांवड़ पटरी पर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। इस पुल के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शिलान्यास  करते वक्त जल्द निर्माण की हिदायत दी गई थी। लोक निर्माण विभाग व स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के ढहने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।