हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन में निरंजनी अखाड़े में फूलों की होली खेली। इस अवसर पर, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।
होली के इस पावन अवसर पर, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि होली एकता और अखंडता का प्रतीक है, और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हो रहे विकास और प्रगति की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में सनातन परंपराएं मजबूत हो रही हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
श्री महंत कमलेशानंद सरस्वती ने दिया प्रवचन: कर्मों का फल अवश्य मिलता है
2025-03-15