बड़ी खबर: उत्तराखंड के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस बात की घोषणा की।
अग्रवाल ने कहा कि वह एक पुराने आंदोलनकारी रहे हैं और उन्होंने राज्य आंदोलन में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज उनके प्रदेश ने उनके प्रति जो वातावरण बनाया है, उससे उन्हें कष्ट है। उन्होंने कहा कि एक आंदोलनकारी रहते हुए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और मुजफ्फरनगर कांड के समय वह अकेले ट्रक में बैठकर गए थे।
अग्रवाल ने कहा कि जिसने इस उत्तराखंड को बनाने में लाठियां खाईं और अहम भूमिका निभाई, उसे टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में अपनी सरकार के अच्छे काम की सराहना की। सोशल मीडिया पर आई इस्तीफे की खबर तथाअग्रवाल के इस्तीफे के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।