बड़ी खबर: रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Listen to this article

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर लेकर शिवमूर्ति चौक पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध जताया। नेताओं ने महंगाई को काबू करने में नाकाम बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि इससे जनता परेशान है और घर का बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।