कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बूथ पहुचकर मतदाताओं को विकास योजनाओं की दी जानकारी

Listen to this article

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अंतर्गत बूथ चलो अभियान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 111 विष्णु लोक में बूथ पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ चौपाल में भाग लिया। मंदिर दर्शन कर बूथ स्तरीय शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के तेज व चहुंमुखी विकास,मातृ शक्ति के सशक्तिकरण,युवाओं के लिए रोजगार,पूर्व सैनिकों,किसानों,व्यापारियों,समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कथन को पूरा करने वाले हैं कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं के रोजगार पर विशेष बल दिया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि 24हजार से अधिक रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर जीरों टोलरेंस की नीति जिसके चलते जहाँ एक और भ्रष्टाचार के अनेको मामलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार और नकल से मुक्त करने का जो संकल्प लिया गया उसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कड़ा नकल विरोधी कानून परित किया गया। जनता को भ्रष्टाचार की शिकायत करने का अधिकार देने के लिए 1064 ऐप जारी किया गया है जिसमें दी गई सूचनाओं को गोपनीय रखा जाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।महिलाओं के लिए सरकारी नौकरीयों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है,जहाँ महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए लखपति दीदी की योजना प्रगति पर है और वही उनकी रोजगार के लिए महत्वपूर्ण योजना चल रही है।जिसके परिणामस्वरूप 30,000से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है। आंदोलनकरियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये राज्य सरकार द्वारा जहाँ आंदोलनकारियो को सम्मान राशि प्रदान की जाती है वही सरकार आंदोलनकरियों व उनके पात्र अश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। उत्तराखण्ड सैन्य बहुल्य प्रदेश है और सैनिकों का सम्मान हमारा सम्मान है। पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने के साथ कई अन्य सुविधाएं प्रदान की उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एक मुश्त राशि में वृृद्धि की गई है।उत्तराखण्ड में आम जनता को सस्ता व सुुलभ उपचार दिलाने के लिए जहाँ सरकारी अस्पतालों व प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों की संख्या बढ़ा वहीं अटल आयुषमान योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये वार्षिक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। आल वेदर रोड और भारत माला योजना के अंतर्गत सड़कों का विस्तार हो रहा है जिसका लाभ सीमांत जिलों को भी मिल रहा है। इन सब का परिणाम है कि उत्तराखण्ड ने सत्त विकास लक्ष्य 2023-24 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा बूथ स्तर पर आकर जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो सकता है कि एक कैबिनेट मंत्री बूथ पर बैठे अंतिम व्यक्ति की चिंता करता हुआ दिखाई दे रहा है। आज डबल इंजन की सरकार अपनी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभ देने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ,बूथ अध्यक्ष महेश कुमार वशिष्ठ,पार्षद हितेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला महामंत्री आशु चौधरी, मोहित वर्मा,योगेंद्र अग्रवाल,अंकुर मेहता,हरविंदर सिंह,योगेंद्र सैनी,शशिकांत वशिष्ठ,प्रमोद सैनी,प्रिंस लोहत,जोली प्रजापति,किरण वर्मा,आशुतोष चक्रपाणि,मोहित शर्मा,आलोक चौहान ,अभिनव चौहान,अश्वनी चौहान,मनोज शर्मा,विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।