197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण
पेयजल, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल
गैरसैंण (भराड़ीसैंण)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91करोड़ रुपये की 12विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इनमें 197.87करोड़ रुपये की लागत की 6योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04करोड़ रुपये की लागत की 6योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।ये योजनाएं पेयजल,सड़क संपर्क,शिक्षा,स्वास्थ्य,भू-धंसाव से सुरक्षा तथा पुलिस अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित हैं।मुख्यमंत्री ने जिन छह योजनाओं का शिलान्यास किया,उनमें सबसे प्रमुख 122.69 करोड़ रुपये की लागत से गैरसैंण शहर एवं आसपास की आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण की योजना शामिल है।इसके अतिरिक्त 50करोड़ 18लाख 68हजार रुपये की लागत से कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा संबंधी कार्यों का शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने 12करोड़ 16लाख 64हजार रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण के भवन निर्माण तथा 22लाख 75हजार रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछुवाबाण में भवन अनुरक्षण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही 6करोड़ 99 लाख 20हजार रुपये की लागत से कुमोली रैवान मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 से फरखण्डे मोटर मार्ग तथा 5 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की लागत से गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 से कुमोली रैवान मोटर मार्ग से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने 34.04करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई छह विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया।इनमें 14करोड़ 82लाख32हजार रुपये की लागत से खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग (बछुवाबाण-चौखुटिया) का उच्चीकरण कार्य शामिल है।इसके अतिरिक्त 4करोड़ 37लाख 86 हजार रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में निर्मित ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री ने 4करोड़ 3लाख 41हजार रुपये की लागत से सारकोट- भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के किलोमीटर 6से 11तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य तथा 2करोड़ 17लाख 98 हजार रुपये की लागत से कारगिल शहीद रणजीत सिंह (आगर-जिनगोड़) मोटर मार्ग के किलोमीटर 1से 8तक सुधार,डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पुलिस एवं अग्निशमन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्मित दो महत्वपूर्ण भवनों का लोकार्पण किया।इनमें 4करोड़ 37लाख 70हजार रुपये की लागत से निर्मित फायर यूनिट भवन तथा 4करोड़ 24लाख 88हजार रुपये की लागत से निर्मित थाना गैरसैंण भवन शामिल हैं।इन विकास योजनाओं का उद्देश्य गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। रामगंगा नदी पर प्रस्तावित बांध निर्माण योजना जहां गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी की पेयजल आवश्यकताओं से जुड़ी है,वहीं बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा के कार्य स्थानीय आबादी की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।सड़क संबंधी कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में सुधार होगा।इसी प्रकार शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण,पुलिस थाने और फायर यूनिट की नई सुविधाओं से क्षेत्र की शैक्षिक एवं प्रशासनिक अवस्थापना को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,डॉ.धन सिंह रावत,भरत चौधरी,स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल,जिलाधिकारी गौरव कुमार,पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
2026-10-28















