हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया और ट्रस्ट को 50 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन को समाज का आदर्श नायक बताते हुए उनके ‘एक ईंट–एक रुपया’ मंत्र को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में अचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नीति आयोग की वर्ष 2023-24 की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखंड को सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश में पहला स्थान मिला है और राज्य युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, जैसे समान नागरिक संहिता लागू करना और देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून बनाना, का उल्लेख किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विधायक मदन कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी, महापौर किरण जैसल, महाराजा अग्रसेन आश्रम ट्रस्ट के प्रधान गणपत लाल गोयल, महामंत्री दिवान चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, कुलपति महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी डॉ नन्द किशोर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद ओम प्रकाश जमदग्नि, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ आरके सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, एसपी जितेंद्र मेहरा, पंकज गैरोला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।