हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किए 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले, हर की पौड़ी और लक्सर समेत कई चौकियों के प्रभारी बदले

Listen to this article

​हरिद्वार जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों (एसआई) और सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

​प्रमुख नियुक्तियां:

​एसआई अंशुल अग्रवाल को रानीपुर कोतवाली से हटाकर हर की पौड़ी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

​एसआई संजीत कंडारी को हर की पौड़ी से स्थानांतरित कर श्यामपुर थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से स्थानांतरित कर लक्सर बाजार चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

​एसआई अमित नौटियाल को इमलीखेड़ा चौकी और एसआई अजय को शांतशाह चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।​अन्य बदलाव: इनके अलावा लखनौता, रेल, ज्वालापुर बाजार, कनखल, बुग्गावाला और सीओ सिटी कार्यालय में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।