हरिद्वार। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों पर जिले के 9 कोतवाली क्षेत्रों में तैनात वरिष्ठ उप-निरीक्षकों (एसएसआई) के फेरबदल करते हुए उनके नए स्थान पर तबादले कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए नियुक्ति स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
तबादले की पूरी सूची:
- जीडी भट्ट: एसएसआई कोतवाली नगर से स्थानांतरण कर एसएसआई कोतवाली भगवानपुर बनाया गया है।
- नन्द किशोर ग्वाडी: एसएसआई कोतवाली रानीपुर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप-निरीक्षक (व0उ0नि0) कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
- लखपत बुटोला: एएनटीएफ (ANTF) शाखा से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप-निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के पद पर भेजा गया है।
- रमेश सैनी: एसएसआई कोतवाली भगवानपुर से एसएसआई कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।
- सतेन्द्र भण्डारी: एसएसआई कोतवाली झबरेड़ा से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की में नया दायित्व सौंपा गया है।
- राजेश बिष्ट: एसएसआई कोतवाली कलियर से वरिष्ठ उप-निरीक्षक कोतवाली लक्सर के पद पर भेजा गया है।
- नितिन चौहान: एसएसआई कोतवाली लक्सर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप-निरीक्षक कोतवाली कलियर नियुक्त किया गया है।
- मनोज गैरोला: एसएसआई कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर एसएसआई कोतवाली कनखल की कमान सौंपी गई है।
- अनुज सिंह: एसएसआई कोतवाली कनखल के पद से मुक्त करते हुए कुंभ कार्यालय में नई तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाना और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना है।














