उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों के तबादले

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासनादेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली सहित अन्य जिलों एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं। शासन के आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को विशेष इकाइयों और पीएसी में नई तैनाती मिली है।
शासन स्तर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।