महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को हस्त निर्मित पेंटिंग की भेंट
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा ,राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी का मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के सफल चुनाव प्रचार से लौटने के उपरांत स्वागत एवं अभिनंदन किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के कथन को 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, इस कथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली से जनता के बीच भलीभांति चरितार्थ कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री जी के ऊपर पूरे उत्तराखंड की जनता अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है।
इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष में माननीय मुख्यमंत्री जी को हस्त निर्मित पेंटिंग सप्रेम भेंट की।













