क्राइम न्यूज़: हरिद्वार जनपद की ताजा अपराध वाली खबरें, यहां देखें

Listen to this article

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने करायी हिस्ट्रीशीटरों की परेड़

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों, मादक पदार्थो के अवैध धंधे में शामिल रहे लोगों की कोतवाली परिसर में परेड करायी और उनसे वर्तमान में क्या कार्य कर रहे हैं,इसकी जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक महीने कोतवाली में हाजिरी लगाने और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,एसएसआई संतोष सेमवाल व बाजार चौकी प्रभारी मौजूद रहे। कोेतवाली प्रभारी ने सभी को किसी भी अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर जिला बदर की कार्रवाई की चेतावनी भी दी।


मुखबिर की सूचना पर मोबाइचोर गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कस्साबान निवासी महिला ने घर से मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर की सूूचना पर हारून पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कस्साबान को नहर पटरी से चोरी किए गए मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत, कांस्टेबल अजय पवार, रणवीर सिंह, अंकित कवि शामिल रहे।