
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादूपुर, गोविंदपुर, रानीपुर निवासी दिलशाद अली पुत्र अख्तर अली ने पुलिस को सूचित किया था कि मेरे घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है । जिसकी लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था ।
आज घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई चाँदी की पायल व 2000 नगदी बरामद की है । वही पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम दानिश पुत्र अनीस व मुबारिक ग्राम दादूपुर, गोविन्दपुर, रानीपुर हरिद्वार बताया । पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे चालान कर कार्यवाही शुरू कर दी है।












