सपा कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत

Listen to this article


हरिद्वार। केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व उनकी धर्मपत्नि सांसद डिंपल यादव का प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डा.राजेंद्र पाराशर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंड यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। लोग सत्ता बदलने के लिए तैयार बैठे हैं। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ सपा नेता मशकूर अहमद कुरैशी,लवकुमार दत्ता,फुरकान अहमद,चंद्रशेखर यादव,अतुल यादव,संदीप नेगी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।