50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद
हरिद्वार। अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने ग्राम सहदेव खेड़ा में दबिश देकर 50 लीटर तैयार कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व भट्टी आदि बरामद किए हैं। इस दौरान बरामद किए गए 1800 लीटर लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में एएसआई प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राकेश नेगी व होमगार्ड अनुज शामिल रहे।
आठ ग्राम स्मैक समेत तस्कर दबोचा
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार कर 8 ग्राम स्मैक बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोटर साईकिल सवार मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी बहादरपुर खादर लक्सर को मखियाली बस अड्डे से नवादा मार्ग की तरफ फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। स्वयं पीने व दूसरों को बेचने के अपने एक साथी से स्मैक खरीदता है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकद्मे दर्ज हैं। स्मैक सप्लाई करने वाले उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला,रायसी चौकी प्रभारी एसआई सुभाष व कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे
लकसर पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर दस लाख रूपए से अधिक कीमत की स्मैक बरामद की है। मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर डोसनी फ्लाई ओवर के नजदीक से गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर आरिफ पुत्र रिफाकत निवासी जैनपुर खुर्द लक्सर के कब्जे से पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रोनिक तराजू एवं चार सौ रूपए बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की की बाजार कीमत दस लाख रूपए है। आरोपी अपने गांव के ही एक युवक से स्मैक लेकर फुटकर में बेचता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी आरिफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने स्मैक स्पलायर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण,एसएसआई मनोज गैरोला, हेडकांस्टेबल रियाज, हेडकांस्टेबल सुरबीर व कांस्टेबल रविंद्र चौहान शामिल रहे।













