खास खबर: खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली कामयाबी, राजधानी ले जाया जा रहा पनीर पकड़ा

Listen to this article

हरिद्वार आज खाद्य सुरक्षा विभाग मैं चेकिंग के दौरान एक वाहन को पकड़ कर उसमें से चार कुंतल नकली पनीर बरामद किया। वाहन से बरामद पनीर को सैंपलिंग कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 3:00 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की विजीलेंस टीम ने देहरादून जा रहे वाहन को रोककर चेक किया तो उसमें नकली पनीर बरामद हुआ। ड्राइवर ने बताया कि यह पनीर लक्सर से देहरादून ले जाया जा रहा हैं। पूछताछ में वाहन चालक पनीर का कोई भी बिल नहीं दिखा पाया, संदेह होने पर मौके पर ही पनीर का सैंपल ले लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन जोशी के अनुसार त्यों हारी सीजन के चलते मिलावटी खाद्य पदार्थो की आमद बढ़ जाती है जिसे रोकने के लिए छापेमारी की जाती है जो आगे भी जारी रहेगी।