हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन! नाबालिगों के हाथ से छिंनेंगी गाड़ियां, अब सीधे जेल जाएंगे पापा?

Listen to this article

​हरिद्वार | 22 अक्टूबर 2026

​अगर आपका नाबालिग बच्चा भी स्टाइल मारने के चक्कर में स्कूटी या बाइक लेकर स्कूल जा रहा है, तो संभल जाइए! हरिद्वार में प्रशासन ने ऐसा हड़कंप मचाया है कि नियम तोड़ने वाले अभिभावकों की रातों की नींद उड़ सकती है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त आदेश पर परिवहन विभाग ने स्कूलों के आसपास ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

​🚘 सड़कों और गलियों में अचानक पहुंची टीम, मचा हड़कंप

​सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा और परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी की अगुवाई में अचानक शुरू हुए इस चेकिंग अभियान से अफरा-तफरी मच गई। स्कूलों की गलियों और पार्किंग में खड़ी दोपहिया गाड़ियों को एक-एक कर खंगाला गया। जो गाड़ियां संदिग्ध पाई गईं, उनके नंबर नोट कर सीधे उनके मालिकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ थमा दिया गया है!

​⏳ 3 दिन का अल्टीमेटम, बताना होगा- ‘गाड़ी दी किसने?’

​परिवहन विभाग ने गाड़ी मालिकों को साफ़ कह दिया है—3 दिन के भीतर जवाब दो!

  • ​गाड़ी स्कूल के बाहर कौन लाया था?
  • ​क्या उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था?
  • ​और अगर बच्चा नाबालिग निकला, तो उसे चाबी किसने और क्यों थमाई?

​जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो फिर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई तय है!

​🛑 अभिभावक ध्यान दें: 3 साल की जेल और ₹25,000 का फटका!

​बच्चों को ‘लाड़-प्यार’ में बाइक-स्कूटी थमाने वाले मम्मी-पापा अब यह बात कान खोलकर सुन लें! मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत अगर नाबालिग गाड़ी चलाता पकड़ा गया, तो अभिभावक या गाड़ी मालिक को 3 साल की जेल और 25,000 रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

​🏫 स्कूलों को भी मिली सीधी चेतावनी

​प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों के भी पेच कस दिए हैं:

    1. ​नाबालिगों की गाड़ियों के लिए पार्किंग दी तो खैर नहीं!
    2. ​बिना लाइसेंस आने वाले बच्चों को चिन्हित कर तुरंत उनके माता-पिता को बुलाएं।
    3. ​असेंबली और बैठकों में सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना अनिवार्य होगा।

​ARTO का साफ़ संदेश:

“यह अभियान सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि आपके बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए है। सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, यह चेकिंग अब लगातार जारी रहेगी।”

 

​हमारा सुझाव: आज ही अपने बच्चों को समझाएं और गाड़ियों की चाबियाँ उनकी पहुँच से दूर रखें!