आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद
हरिद्वार: भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क के किनारे खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे चोेरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज भगवानपुर में ट्रक का शीशा तोड़कर गाड़ी से पर्स, गाड़ी मे रखा सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में सूरज सैनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम नीटू पुत्र अंजेश निवासी प्रताप कॉलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व मोहित पुत्र अशोक निवासी ग्राम सलाहपुर देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी प्रताप कॉलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।












