उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व

Listen to this article


हरिद्वार। भाई बहन के स्नेह और प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों का तिलक कर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार आदि भेंट किए और जीवन में प्रत्येक परिस्थति में साथ निभाने का वचन दिया। दीपावली के दो दिन बाद द्वितीया तिथी को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। परंपरांओं के अनुसार भैया दूज पर भाई बहनों के घर तिलक कराने जाते हैं। बहनें भाईयों का स्वागत कर मंगल तिलक कर उनकी सुख समृद्धि और दीर्यायु की कामना करती हैं। बुधवार को दिन भर रोड़वेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पर्व मनाने के लिए जाने जाने वालों की भारी भीड़ रही। बाजारों में भी खुब खरीदारी हुई। खासतौर पर मिठाई और गिफ्ट आईटम की जमकर बिक्री हुई। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि देशभर में बुधवार को भैया दूज का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के द्वारा भाई की लंबी आयु की कामना की जाती है और उसे तिलक लगाया जाता है। ‘रक्षा-बंधन’ की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्रति एक दूसरे के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। भाई दूज हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। भाई बहन का ये त्योहार परिवार में खुशियां लेकर आता है। यह त्योहार उनके रिश्तों को मजबूत बनाता है। भाई बहन के परस्पर प्रेम को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन और भाई दूज के पर्व को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।