मंदिर में चोरी का आरोपी दबोचा

हरिद्वार । राजा गार्डन स्थित रामेश्वर मंदिर में चोरी के मामले में थाना कनखल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मूर्तियां आदि बरामद की है। अशोक विहार निवासी सोहनलाल मलासी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से अभिषेक पुत्र पवन निवासी कनखल को खोखरा तिराहे से मंदिर से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश गुरूंग, हेडकांस्टेबल हरेंद्र रमोला, कांस्टेबल बिशन चौहान व बालक राम शामिल रहे।
सट्टा सामग्री व नकदी समेत सटोरिया गिरफ्तार

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। बड़ा बाजार हरकी पैड़ी से गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहित राजपूत पुत्र सोम राजपूत निवासी गंगा हवेली के कब्जे से सट्टा सामग्री व 2320 रूपए की नकदी बरामदी हुई है। आरोपी के खिलाफ गैंम्बलिंग एक्ट के मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल चेतन व रमेश चौहान शामिल थे
संदिग्ध अवस्था में खुखरी लेकर घूमते गिरफ्तार किया

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खुखरी बरामद की है। चेकिंग के दौरान रेग्युलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किए गए शुभम घई उर्फ भानू प्रताप पुत्र विजय सिंह निवासी न्यू आईटीसी गेट मधुबन विहार कालोनी सदर बाजार सहारनपुर हाल निवासी मीनाक्षीपुरम सिडकुल के कब्जे से खुखरी बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल करम सिंह व जोत सिंह शामिल
चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया, तीन बाइक बरामद

हरिद्वार। थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल में जुटी थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश की जा रही है। डेंसों चौक से गिरफ्तार किए गए आरोपी अभिषेक पुत्र बबलू निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी शुभम के साथ बाईक चोरी करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गयी 2 बाईक बरामद की है। थाना प्रभारी मोहन भण्डारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के आधे दर्जन से अधिक मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मनोहर भण्डारी, एसआई संदीप चौहान, अपर उपनिरीक्षक अनिल कण्डारी, हेडकांस्टेबल गोपीचंद, हेडकांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल अनिल कण्डारी व ललित बोहरा शामिल रहे।













