कच्ची शराब समेत दबोचा
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में शराब व अन्य मादक पदार्थो का इस्तेमाल रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लकसर कोतवाली पुलिस ने छामामारी कर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी काला पुत्र फूल सिह निवासी ग्राम बाकरपुर लक्सर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय पंवार व अमित शामिल रहे।
20 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहित का पालन सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम मंगोलपुरा मीठी बेरी से गिरफ्तार किए गए आरोपी धर्मसिंह पुत्र बाबूराम के कब्जे से 20लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल सिद्धार्थ व होमगार्ड आशीष अधिकारी शामिल रहे।
जिला बदर किए गए आरोपी को शराब तस्करी करते पकड़ा
हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने जिला बदर किए गए एक आरोपी को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ जिला बदर आदेश के उल्लंघन का मुकद्मा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत थाना श्यामपुर पुलिस ने राजीव पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम जमोई थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया उ.प्र. हाल निवासी ग्राम कांगड़ी 5 अप्रैल को एक महीने के लिए जिला बदर किया था। मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने तड़ीपार किए गए आरोपी राजीव को स्कूटी से देशी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से 96 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में एसआई मनोज रावत, कांस्टेबल चालक मोहन सिंह रावत शामिल रहे।












