खास खबर: डा.भीमराव अंबेडकर जयंती पर हरिद्वार जनपद में कहाँ क्या हुआ?, देखें पूरी खबर

Listen to this article

डॉ.अंबेडकर जयंती पर भेल में किया छबील व शोभा यात्रा का आयोजन


हरिद्वार। अंबेडकर जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एससी एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन भेल के तत्वाधान में छबील का आयोजन कर मीठा शर्बत वितरित किया गया। भेल के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को डा.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कितनी भी विकट परिस्थितयां आए कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए। कड़ा संघर्ष करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के जीवन से प्ररेणा लेते हुए अपने मान सम्मान और अपनी पहचान को हमेशा बनाए रखते हुए उस पर गर्व करना चाहिए। सभी को डा.अंबेडकर को पढ़ना चाहिए और संविधान का पालन करना चाहिए। अंबेडकर जंयती के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा भेल में शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। भेल सेक्टर-2 से शुरू हुई शोभायात्रा भेल परिसर का भ्रमण करते हुए सेक्टर-3 पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हीप मानव संसाधन के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने फीता काटकर किया।  आलोक कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी वर्गों के लिए समानता व समरसता के लिए काम किया। बोधिसत्व भारतरत्न डा.अंबेडकर महान समाज सुधारक के साथ बहुत बड़े अर्थशास्त्री, कानून विशेषज्ञ भी थे। सीएफएफपी के प्रमुख महाप्रबंधक रंजन कुमार ने कहा कि डा.अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को भी बराबर का अधिकार दिलाया। उन्होंने मजदूरों के काम करने के 14 घण्टे की अवधि को घटाकर 8 घण्टा कराया। महाप्रबंधक टर्बाइन एंड ईएम अजय किरपाल ने कहा कि डा.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नींव डाली। जिससे की भारत की इकोनॉमि को मजबूती मिली। महाप्रबंधक राजीव चौरसिया ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा गौरवशली संविधान दिया। जिसमें समाज के सभी वर्गों,वर्णो,धर्मो तथा सम्प्रदाय को समान अधिकार दिए गए। डीएमओ डा.आशुतोष पालीवाल ने कहा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए डा.अंबेडकर ने संविधान में सभी वर्गो को वोट का अधिकार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीके कनौजिया एवं संचालन भीम सैन द्वारा किया गया। इस अवसर फेडरेशन यूथ ब्रिगेड व आयोजन समिति के पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद,भीमसेन,ऋषिपाल,महेंद्र सिंह,संजय कुमार,बलराम,सूर्यसेन,राज कमल,प्रतीक,प्रताप गहराना,अवधेश भारती,परितोष कुमार,उमेश हल्दिया,विकेश कुमार,दविंदर कुमार,गुड्डू मरांडी,कामता प्रसाद,अजय कुमार,सुदेश कुमार,शिवशंकर प्रसाद,राधेश्याम,आरपी सिंह, लक्ष्मीकांत,अरुण घनिष्ट,हरिद्वारी प्रसाद,रोहित,ललित सागर,हरिहर प्रसाद,भगवतीशरण व फेडरेशन लेडीज क्लब से स्मिता,कविता बौद्ध, प्रेरणा बौद्ध, विजयलक्ष्मी,सोनीलता, प्रीति बौद्ध, अनीता बौद्ध,प्रीति गहराना,सीमा,सावित्री,अर्चना,राधारानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जयंती पर भेल में किया छबील व शोभायात्रा का आयोजन

महिला महाविद्यालय में किया डा.अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन

हरिद्वार। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रगत भारत संस्था के तत्वावधान में सतीकुंड कनखल स्थित महिला महाविद्यालय में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर आधारित प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एम.ए.राजनीति विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भेल के पूर्व अपर महाप्रबंधक आरएल व्यास ने कहा कि डा.अम्बेडकर का जीवन दर्शन असीमित है। जितना पढेंगे उतना हीज्ञानार्जन होगा। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद वीणा शास्त्री ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर आधारित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के जीवन मे मील का पत्थर साबित होगी। प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक भेल कर्मचारी जितेंद्र धर्मराज ने कहा कि संस्था का सदैव प्रयास रहता है कि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो। महाविद्यालय के पैरेंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डा.अशोक शास्त्री ने कहा कि यदि भारतीय समाज मे असमानता को समाप्त करना है तो बाबा साहेब के विचारों को अपनाना होगा और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को जीवन मे अपनाना होगा। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी ने कहा कि संस्था सदैव समाज के वंचित को मुख्य धारा मे लाने का प्रयास करती है। कार्यक्रम का संचालन डा.अनुराधा पांडेय ने किया। धीर सिंह,नितेश दाबडे,सुधीर वर्मा,बृजेश कुमार ने प्रतियोतिगता के आयोजन में सहयोग किया।

बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान को पढ़े और समझे युवा पीढ़ी-चंद्रपाल सिंह

हरिद्वार। डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, जनजाति वेलफेयर सोसायटी शिवालिक नगर की और से भेल सामुदायिक केंद्र में संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिभावान सामाजिक कार्यकर्ताओं,खिलाड़ियों,समाज में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथी लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा.सुमेरचंद रवि,विशिष्ट अतिथि दूरसंचार विभाग के अपर महाप्रबंधक विनय कुमार शक्करवाल,भेल महाप्रबंधक शीशराम,पूर्व अपर महाप्रबंधक आरएल व्यास,नेशनल इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक राजेंद्र श्रमिक,देवेंद्र भास्कर,ब्रह्मपाल ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब डा.अबेडकर को नमन किया। वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भानपाल सिंह,महासचिव चंद्रपाल सिंह व कोषाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने फूलमाला पहनाकर अतिथीयों का स्वागत किया। मुख्य अतिथी सुमेरचंद रवि, विशिष्ट अतिथी विनय कुमार शक्करवाल एवं आरयू प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समान अधिकार देकर दलितों, शोषितों, पिछड़ों और महिलाओं के जीवन को नया आयाम दिया। डा.अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान में सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया। उनका जीवन सभी को प्रेरणा देता है। डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, जनजाति वेलफेयर सोसायटी का समाज सेवा में विशेष योगदान करते हुए एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना प्रशसंनीय है। सोयायटी के अध्यक्ष भानपाल सिंह रवि, महासचिव चंद्रपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने कहा कि समाज को ऊंचाईयों के शिखर पर ले जाना है तो बाबा साहेब द्वारा बताए गए शिक्षा के महत्व को समझते हुए बालक बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर करना होगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी लगातार सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है। युवा पीढ़ी को बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए। बताया कि बॉडी बिल्डर प्रीतम सिंह,वेट लिफ्टर रेणु को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे देवेंद्र भास्कर एवं ब्रह्मपाल सिंह ने सभी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शशीराम,राजेंद्र श्रमिक,लक्ष्मीचंद,सुमेरचंद रवि,भानपाल सिंह,सीपी सिंह,अश्विनी कुमार,डा.पवन कुमार सागर,भंवर सिंह,आरएल सुमन,सुशीला,पीएल कपिल,डा.केपी मौरे,प्रसन्ना राम,कुलभूषण,नाथीराम,राजेश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

डा.अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए अधिकारों से दलितों के जीवन में परिवर्तन आया-संजय त्रिवाल

हरिद्वार। डा.भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन समिति अम्बेडकर भवन काशीपुरा के बैनर तले युवाओं ने डा.अम्बेडकर के 133वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। समिति अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों को संविधान सम्मत अधिकार दिलाने के साथ उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के प्रयासों से दलितों और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला। जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया। समिति के महामंत्री हरि सिंह सोनी ने कहा कि बाबा साहब द्वारा संविधान में तमाम अधिकार दिए जाने के बाद भी दलितों के प्रति समाज की सोच में बदलाव नहीं आना चिंतनीय है। युवा नेता विनय त्रिवाल ने कहा कि डा.अंबेडकर ने दलित समाज को संघर्ष का मार्ग दिखाया। जिसके फलस्वरूप दलित समाज की स्थिति में बदलाव आया। नितिन जाटव ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते को ही अपने भविष्य का दर्पण बना लें तो हम अग्रणी समाज के समक्ष खड़े हो सकते हैं। वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सबको समान अधिकार दिए। अब समय आ गया है कि समाज में व्याप्त छूआछूत,दलित,पिछड़ा का भाव समाप्त हो। जिससे भारत विकास के मामले में अग्रणी देशों के समक्ष खड़ा हो सके। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल हरिद्वार,राकेश जाटव,बली कुमार जाटव,महेंद्र कुमार,बंसीलाल,विनोद जाटव,अमन त्रिवाल ,सचिन त्रिवाल,अंकित जाटव,सोनू कुकरेन,पवन जाटव,दिनेश जाटव,मनोज विशनोई, दर्शन लाल जाटव, मनोज जाटव,दौलत,शिवा,दीपक त्रिवाल,शिवम् त्रिवाल,मयूर,मुकेश,वंश आदि सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेरणा देता है डा.अंबेडकर का जीवन संघर्ष -एडवोकेट सुशील कुमार

हरिद्वार। अंबेडकर जयंती के अवसर समाजसेवियों ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन के समीप स्थित डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मिठाईयां बांटकर अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। समाजसेवी राजबीर सिंह कटारिया और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया। दलित, शोषित समाज को अधिकार दिलाने के लिए किया गया बाबा साहब का संघर्ष पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर ने शिक्षा को जरूरी बताया है। इसलिए शिक्षित बनें। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों को हासिल करता है। शिक्षा ही जीवन में बदलाव लाती है। शिक्षा से ही समाज का उद्धार किया जा सकता है। इसलिए सभी को बालक और बालिकाओं को शिक्षित बनाने के प्रयास करने चाहिए। भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि डा.अंबेडकर का जीवन सदैव प्रासंगिक रहेगा। सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर नेशनल हॉकी प्लेयर मुस्कान कटारिया ,एडवोकेट अंकुश शरमन,प्रवीण कुमार,प्रशांत कुमार,अनिल कुमार,अशोक कटारिया,सोनू लाठी ,किरता प्रधान,नवीन कुमार,प्रेम कटारिया,चंद्रशेखर कटारिया,सतीश कटारिया,श्याम बाबू कटारिया,सचिन बोकाडिया,देवराज गौतम,जितेंद्र आदि मौजूद रहे।