ब्रेकिंग– डोईवाला विधानसभा  के बालावाला से जोलीग्रांट तक सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार की सोनिया शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल रैली

Listen to this article

डोईवाला: हरिद्वार सीट से जनता के निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल जन रैली का  आयोजन किया गया। जो बालावाला क्षेत्र से दोनाली,  गुलर घाटी, नकरौंदा, कुंआवाला, डोईवाला होते हुए जोलीग्राट तक पहुंची।
बता दें कि इस दौरान जनता का भी भारी जन समर्थन देखने को मिला। डोईवाला में सर्वसमाज में सोनिया शर्मा का भव्य स्वागत किया । वहीं मिडिया से मुखातिब होते हुए सोनिया शर्मा ने कहा कि जनता काम करने वाले व्यक्ति पर भरोसा जताने का मन बना चुकी है और जनता का काम करने वाले विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधायकी के दो वर्षो के भीतर जनता के काम करके साबित कर दिया है कि वो जातिवाद ,धर्मवाद से हटकर कर्मवाद में विश्वास रखने वाले जनप्रतिनिधि हैं। सोनिया शर्मा ने कहा कि उमेश कुमार ने विधायक रहते हुए अपनी विधायकी की तनख्वाह तक आजीवन के लिए गरीबों में दान कर दी है ।अब तक 500 से ज्यादा अनाथ कन्याओं की शादियां करवा चुके हैं । अपनी विधानसभा में 50 हजार युवाओं के रोजगार के लिए सिडकुल खुलवा चुके हैं।
सोनिया शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रेल को केतली का बटन दबाकर जनता को अपना सांसद चुनना है जो जनहित के कामों को देश की संसद के माध्यम से करवाएंगे और खुद भी निजी खर्चे से जनता के काम करवाते रहेगें।