पूर्वसैनिकों के आश्रितों के लिए निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शिविर

Listen to this article


हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में निवासरत पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के आश्रितों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमांडर डॉ. सरिता पवार ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 7 जनवरी से 27 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। जो भी युवा इस शिविर में भाग लेना चाहते हैं, वे 23 दिसंबर तक सैनिक कल्याण कार्यालय, ज्वालापुर तहसील परिसर में अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे पूर्व सैनिक का डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र और हाईस्कूल प्रमाण पत्र लेकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01334-250082 और 250916 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी सेना में चयनित हो जाता है तो उसे राज्य सरकार द्वारा 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह