हरिद्वार: मां धारी देवी और भगवान नागराज देव की डोली यात्रा शहर में बड़े धूमधाम से निकाली गई। दोपहर 1:30 बजे शिव मूर्ति चौक पर पहुंची इस यात्रा का गढ़वाल सभा के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
डोली यात्रा शिव मूर्ति चौक से होते हुए वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस, अपर रोड, नरसिंह भवन और होटल मानसरोवर होते हुए शिव विश्राम गृह पहुंची। यहां भी डोली का भव्य स्वागत किया गया।
ढोल, दमाऊ, रणसिंघे और मशक बीन की मधुर धुनों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रदर्शन किया।
डोली यात्रा रात्रि में शिव विश्राम गृह में विश्राम करेगी और श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। 15 जनवरी को डोली शाही स्नान के लिए हर की पैड़ी जाएगी।
इस भव्य आयोजन में देवेंद्र शर्मा, रीता चमोली, रश्मि चौहान, आदेश गिरी, प्रेम प्रकाश धस्माना, आशीष पुरी, आशुतोष गिरी, सुभाष शर्मा, मुकेश कोठियाल, नागेंद्र पुरोहित, जस राम ढौंढियाल, अनुज कोठियाल, देवेश घिल्डियाल, रमेश रतूड़ी, निशा नौडियाल, विमला ढौंढियाल, प्रतिमा बहुगुणा, बलवंत पंवार, सूर्यकांत बेलवाल, रामपाल रावत, राकेश कोठियाल, सच्चिदानंद भट्ट, भगवान जोशी, पंकज बहुखंडी, लता पंत, सुषमा रावत, तारा नेगी, इंदु बहुखंडी, मन्नू रावत, दीपक नेगी, पं गिरीश जखमोला, डॉ नरेश मोहन रतूड़ी, गिरीश ध्यानी, सोहन लाल बलूनी, राकेश मधवाल, पं सोहन लाल कुकरेती, अचलानंद देशवाल, वासुदेव जोशी, गुलाब सिंह थपलियाल, भगवती प्रसाद सती, जे पी सती, कमलेश नौटियाल, योगेश जोशी, सरिता नेगी, सतेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र प्रसाद मुलासी, सुनीता राणा पंवार, विजय काला, सुनीता बहुखंडी, अवधेश कोठियाल, विपुल जोशी, राजीव भट्ट, संतोष सेमवाल, डॉ जे पी तोपाल आदि सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
2025-01-14














