उत्साह: 113 वर्षीय सन्यासिन राम भजन माता ने किया मतदान

Listen to this article

हरिद्वार: मतदान जागरूकता का संदेश देते हुए उत्तरी हरिद्वार स्थित कुंजगली के गंगा भजन आश्रम खड़खडी की 113वर्षीय संन्यासिन राम भजन माता ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव में उत्साह के साथ मत दिया।खडखड़ी स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राम भजन माता अपने शिष्य स्वामी सत्यदेव के साथ व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची। राम भजन माता ने बताया कि कई दशकों से वह लोकसभा, विधान सभा सहित निकाय चुनाव में मतदान करती आई है और आज भी संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर वे जिम्मेदार नागरिक का बोध करती है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ,मतदान कर्मियो के साथ ही मतदान देने आए लोगों ने राम भजन माता की इस उम्र के पड़ाव में वोट देने की जागरूकता और कर्त्तव्य बोध की भूरी भूरी प्रशंसा की।