मूक बधिरजनों ने भी उत्साह से किया मतदान

Listen to this article

हरिद्वार: शहर में छोटी सरकार के लिए गुरूवार को हो रहे मतदान में मूक बधिरजनो में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने बताया कि मूक बधिरजनो ने वार्डाे के सौंदर्यकरण,शहरहित और विकास को लेकर अपने मन की आवाज पर अपने अपने वार्ड और मेयर प्रत्याशी को वोट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मूक बधिरजन और दिव्यांगजन प्रत्येक चुनाव में हमेशा मतदान करते है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि मूक बधिरजन हमेशा से ही राज्य और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते आ रहे है। स्थानीय और जिले के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो द्वारा मतदान में भाग लिया गया। वार्ड 19 में संदीप अरोड़ा,सोनिया अरोड़ा,पवन,देव शर्मा,वार्ड 18में ओम बंसल,वार्ड 11में विवेक केशवानी,वार्ड 24में सरदार मोंटू,वार्ड 25में विध्यांशु खुल्लर ,वार्ड 14में रजत कुमार,वार्ड 15में अश्विन शर्मा,जमालपुर वार्ड में राजकुमार और अभय ने मतदान किया।