प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की छावनी में संत मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महन्त राममुनि महाराज को महामंडलेश्वर बनाया गया।
अखाड़े के पंच परमेश्वर और संत महापुरुषों की उपस्थिति में उन्हें चादर पोशी कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत महेश्वर दास और मुखिया महंत दुर्गादास ने कहा कि संतों की वाणी में दिव्यता और शांति होती है, और वे अपनी वाणी से हमें सत्य की ओर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने महंत राममुनि को महामंडलेश्वर बनने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, और महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने भी महंत राममुनि को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और सभी संत महापुरुषों का सदा सम्मान करते रहेंगे।
इस अवसर पर अनेक संतजन और श्रद्धालु उपस्थित थे।













