सेना, आईटीबीपी, और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच, शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास एक गंभीर हिमस्खलन हुआ। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, 47मजदूर बर्फ में दब गए और 10 को राहत और बचाव कर्मियों ने उन्हें सफलतापूर्वक बचा लिया। हालांकि, जिन मजदूरों की हालत गंभीर है और उन्हें आईटीबीपी और सेना की मदद से सैन्य अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घटना का विवरण
* स्थान: माणा कैंप, भारत-चीन सीमा क्षेत्र, उत्तराखंड
* घटना: भारी हिमस्खलन
* प्रभावित: 47मजदूर बर्फ में दबे
* बचाव: सभी मजदूरों को निकाला जा रहा है, गंभीर रूप से घायलो को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
* बचाव कार्य: सेना, आईटीबीपी, और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
* मौसम की स्थिति: क्षेत्र में खराब मौसम के कारण संचार सेवाएं बाधित हैं।
* चुनौतियां: बद्रीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
बचाव प्रयास
* चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हिमस्खलन की पुष्टि की और बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन हुआ है।
* वायु सेना से अतिरिक्त सहायता मांगी गई है।
* एनडीआरएफ की टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।
* बदरीनाथ हाईवे के हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने से एनडीआरएफ की टीम माणा कैंप तक भी नहीं पहुंच पाई है।
मौसम की चेतावनी
* उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम खराब है।
* भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है।
* मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।













