भाजपा कार्यकर्ताओें ने जमकर खेली होली, सभी पदाधिकारी रहे मौजूद

Listen to this article

हरिद्वार: होली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर होली के गीतों पर जमकर धमाल मचाया।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,मोहित वर्मा,विकास तिवारी,नकलीराम सैनी,प्रदीप कुमार,भूषणसिंह,सचिन शर्मा,सुनील कुमार,लव शर्मा,आशु चौधरी आदि पदाधि कारियों ने होली के गीतों पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नृत्य किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार खुशियों को बांटने वाला पर्व है।उमंग,उल्लास,उत्साह के साथ पर्व को मनाना चाहिए। आशुतोष शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी में परंपरागत तरीके से होली मनाई जाती है। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी का पर्वों के माध्यम से मार्गदर्शन करना चाहिए। देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व देश की एकता अखंडता के साथ भाईचारे और सौहार्द को दर्शाते हैं।