मुख्यमंत्री ने भेल स्थित सिद्धपीठ सुरेश्वरीदेवी में दर्शन और पूजा अर्चना की

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेल स्थित सिद्धपीठ सुरेश्वरी में दर्शन और पूजा अर्चना कर राज्य व देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर प्रांगण में ध्वजा भी चढ़ाई।
मंदिर पदाधिकारियों और शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनका स्वागत किया। पूजा अर्चना त्रिलोचन तिवारी एवं कृति वैभव ने कराई।
इस दौरान नंद किशोर, आशीष मारवाड़ी, डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, स्वामी यतीश्वरानंद महाराज, संजय गुप्ता, अभिनव कृति पाल, राकेश चाकलान, श्रीमती कमलेश, वैभव शर्मा, अंकित गोस्वामी, विजय वर्मा, आशीष भक्त आदि मौजूद थे।